हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता डोलमार स्थित विकास होटल में सोमवार को 13वीं लिटिल मास्टर शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नैनीताल सचिन नेगी ने किया। ओपन वर्ग में रुद्रपुर के श्रेयांश साहू ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रुद्रपुर के भव्य अरोड़ा दूसरे और हल्द्वानी के गर्वित पंत तीसरे स्थान पर रहे। चौथा स्थान दर्शिल, पांचवां हल्द्वानी के दिव्यांश मटियाली, छठा तेजस तिवारी, सातवां अक्षत जेनोटी, आठवां दुर्वांश भट्ट, नौवां सक्षम दर्शन और दसवां स्थान अभिराज ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हल्द्वानी की तोसी जेनोटी ने प्रथम स्थान, काशीपुर की अद्विका साहू ने दूसरा और तानिया पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता (यूपीसीएल) दीपक पाल आर्य और डिविजनल अकाउंट ऑफिसर सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.