जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- शट डाउन लेने के बाद भी आ गई बिजली,ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री को लगा करंट नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कठडाबर गांव में शनिवार पूर्वाहन करीब 11:00 बजे बिजली का करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मिस्त्री को घटनास्थल से उठाकर नारायणपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी स्थिति को सामान्य बताया है। मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग में कार्यरत बिजली मिस्त्री सरफुद्दीन अंसारी उर्फ कटी अंसारी, निवासी भागाबांध, कठडाबर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य कर रहे थे। उन्होंने लाइन कटवाकर शट डाउन लेने के बाद ट्रांसफार्मर पर चढ़कर मरम्मत कार्य शुरू किया था। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.