प्रयागराज, फरवरी 1 -- माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रविवार को नैनी नए पुल और झूंसी पुल पर कॉमर्शियल वाहनों का संचालन बंद कर दिया। इसके चलते शटल बस सेवा पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पूर्वांचल, मध्य प्रदेश और मिर्जापुर की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्नान के बाद कई यात्री सीधे विद्या वाहिनी अस्थायी बस अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि पूर्वांचल (गोरखपुर, जौनपुर आदि) की बसें झूंसी से और मध्य प्रदेश की बसें नैनी से मिलेंगी। लेकिन समस्या यह रही कि दोनों ही पुलों पर कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही शटल बसें भी स्नान पर्व के दिन बंद हो जाने से हालात और बिगड़ गए। माघ मेले के दौरान चारों मार्गों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.