नई दिल्ली, जून 4 -- झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सिमडेगा में एक महिला की गर्दन धारदार हथियार से काटकर जंगल में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक व्यक्ति की दो शादियों से जुड़ा हुआ है। मामला सिमडेगा के बांसजोर थाना क्षेत्र का है। यहां के पहाड़टोली में बुधवार सुबह एक महिला की गर्दन से खून बहता हुआ दिखा। लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...