चित्रकूट, जनवरी 13 -- कोषागार घोटाले में छानबीन के दौरान पिछले आठ साल के भीतर तैनात रहे महकमे के कई अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को एसआईटी ने चिन्हित कर लिया है। इनमें ज्यादातर की अनियमित भुगतान में संलिप्तता होने के तथ्य एसआईटी के हाथ लग चुके है। एसआईटी नोटिस जारी करने के बाद इनसे पूछताछ कर बयान दर्ज करने में जुटी है। इसी बीच महकमे में सेवाप्रदाता कंपनी के जरिए तैनात कुछ संविदाकर्मी भी एसआईटी की रडार पर आए है। वर्ष 2018 से 30 सितंबर 2025 तक 93 पेंशनरों के खातों में कोषागार से अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख रुपये का गबन हुआ है। जिसकी जांच पुलिस एसआईटी करीब तीन महीने से कर रही है। इधर एक सप्ताह के भीतर एसआईटी ने कई चिन्हित दलालों को गिरफ्तार किया है। कुछ चिन्हित दलाल भूमिगत हो चुके है। जिनकी तलाश भी चल रही है। पिछले सप्ताह एसआईटी ने को...