धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, वरीय संवाददाता शक्ति मंदिर के 29वें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन रविवार को विघ्नहर्ता गणेश की वंदना से हुई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के यजमान दीपक चोपड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी ने पूरे विधि-विधान से सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया। इसके बाद हनुमानजी की ध्वजा स्थापित की गई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर महाशिवरात्रि के शुभ संयोग से पूरा मंदिर परिसर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। पूरे विधि-विधान से भगवान शिव जी का षोडशोपचार के पश्चात रुद्राभिषेक यजमान रवि गंडोत्रा एवं उनकी पत्नी किरण गंडोत्रा ने किया। मंदिर में उपस्थित सभी भक्तों ने भी भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। संध्या में गणेश जी के 1008 नामों से आहूति, भजन एवं आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पहले दिन की पूजा आचार्य रमेश त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने संपादित कराई। प...