धनबाद, फरवरी 20 -- शक्ति मंदिर के 29वें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर गुरुवार को प्रभातफेरी निकाली गई। शक्ति मंदिर से प्रभातफेरी सुबह पांच बजे से निकाली गई। प्रभातफेरी शक्ति मंदिर, जोड़ाफाटक, धनसार, धोवाटांड, बैंक मोड़, पुराना बाजार पानी टंकी होते हुए पुनः शक्ति मंदिर पहुंची। नाचते-गाते भक्त पूरी तरह से भक्ति भावना में लीन थे। पूरे रास्ते जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। आयोजन में मंदिर कमेटी, शक्ति यूथ सेवा दल तथा अन्य भक्तों का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...