फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। माध्यमिक विद्यालयों की बालिकाओं को सशस्त्र बनाने के लिए शक्ति मंच का गठन किया जायेगा। मंच के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ लेखन, वाद विवाद आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। जिले में 324 माध्यमिक विद्यालय संचालित है। शक्ति मंच से बालिकाओं में जीवन कौशल का विकास एवं लैंगिंग समानता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नामित नोडल अधिकारियों द्वारा माध्यमिक विद्यालयों के आसपास उन बालिकाओं की सूची भी तैयार की जा रही है जिनका नामांकन विद्यालय में नहीं हुआ है। सूची तैयार करके उन्हें नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जायेगा। मंच के माध्यम से किशोरावस्था संबंधी शंकाओं के समाधान, अपनी समस्याओं को लिखकर शिकायत पेटिका में डालने के साथ ही आत्मरक्षा के बारे में जा...