मुरादाबाद, जनवरी 9 -- विधानसभा के मंडल खाबरी अव्वल में एसआईआर गहन पुनरीक्षण के द्वितीय चरण को लेकर शक्ति केंद्र बार बैठक की गई। शक्ति केंद्र धर्मपुर कला, शक्ति केंद्र स्योडारा शक्ति केंद्र रामनगर गंगपुर में एसआईआर बैठक के मुख्य अतिथि सुरेश सैनी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने नए वोट बनवाने की अपील की तथा घर-घर जाकर के संपर्क करने को कहा है। विधानसभा के संयोजक हरिओम सैनी ने फार्म 6 वोट जोड़ने के लिए व फार्म 8 वोट संशोधन कराने के बारे में बताया। मंडल अध्यक्ष दयाराम मौर्य ने एसआईआर में लगे प्रवासियों से कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पूर्व मंडल अध्यक्ष देवदत्त दिवाकर ,जिला आईटी संयोजक आदित्य शंखधार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष आनंदी प्रसाद प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री गोपाल यादव, संजय यादव, मंडल महामंत्री सुरेंद्र सि...