आगरा, जून 6 -- भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की कार्यशाला शुक्रवार को जयपुर हाउस में हुई। इसमें नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके लिए तीन दिन तक जनसभा और शक्ति केंद्र स्तर तक चौपालों का आयोजन करने को कहा गया। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित है। इन 11 वर्षों में पीएम मोदी ने कई बार देश का मान बढ़ाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने कहा कि यह 11 वर्ष देश के स्वाभिमान के हैं। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भाजपा कार्यकर्त्ता बूथ स्तर तक जनता के बीच चौपाल लगाकर बताने का काम करेगा। आगरा जनपद के प्रत्येक मंडल में 13,14,15 जून को जनसभा कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। 16,17,18 जून को शक्त...