कन्नौज, नवम्बर 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के शक्तिपीठ गमादेवी में देव कन्याओं का भव्य पूजन कर सेवा समर्पण दिवस मनाया गया। कन्या पूजन के माध्यम से भक्तों ने भगवती की कृपा प्राप्त की। शक्ति पीठ के पुजारी पं.बनारसीदास शास्त्री ने कहा कि कन्याएं भगवती देवी का स्वरूप हैं, इनके प्रसन्न होने पर सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। शुभ कार्यों में गौरी एवं कन्या पूजन अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मनुष्य यदि किसी शक्ति के प्रति समर्पित हो जाए तो भगवती उसके भरण-पोषण की व्यवस्था करती हैं। नवंबर 1999 में स्व.संतोष तिवारी के माध्यम से सेवा भावना से आए पं.शास्त्री ने आत्म संकल्प लिया कि भगवती की कृपा से माताजी एवं नगरवासियों की सेवा करते रहेंगे। यह संकल्प आज 26 वर्ष पूरे कर चुका है। शक्तिपीठ में अनवरत अखंड रामचरितमानस पाठ, महामृत्युंजय मंत्र, ओम नम: ...