रामपुर, नवम्बर 1 -- शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्र समर्पण और सशक्त नेतृत्व को याद किया। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि इंदिरा गांधी शक्ति, संकल्प और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने भारत को नई दिशा और वैश्विक पहचान दी। उनका जीवन राष्ट्रहित, नारी सशक्तिकरण और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। कांग्रेस परिवार उनके त्याग और दूरदृष्टि से निरंतर प्रेरणा लेता रहेगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भारत की एकता का शिल्पकार बताते हुए उनकी प्रतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.