संवाददाता, जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के युवक ने सोमवार की रात सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचकर पत्नी, सास-ससुर और साले पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उनके साथ ही वह खुद भी आग में झुलस गया। पुलिस ने झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के अंकित विहार निवासी नीरज की शादी डेढ़ साल पहले पिपरा कल्याण की उर्मिला से हुई थी। नीरज अपनी पत्नी पर शक करने लगा था जिसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। उर्मिला मायके आ गई। सोमवार की रात आठ बजे नीरज भी अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसकी पत्नी उर्मिला और परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। बातचीत शुरू ही हुई थी कि उसने उर्मिला, सास रम्भा और ससुर छोटेलाल पर अचानक से मिर्च का पाउडर फेंक दिया।...