जहानाबाद, मई 23 -- रतनी, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शकूराबाद थाने की पुलिस ने थाना परिसर के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जिसमें हेलमेट, ड्राइवर लाइसेंस एवं कागजात की जांच की गई। वहीं हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने के कारण बीस हजार जुर्माना किया गया। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि थाने के समीप पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमें हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने पर मोटरसाइकिल चालकों से 20 हजार रुपए जुर्माना करते हुए ऑनलाइन चालान काटा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.