जहानाबाद, जून 16 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित नहरिया मोड़ के समीप संचालित मां सरस्वती वर्क शॉप का शटर का पट्टी काटकर चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दुकान संचालक सुबह जब दुकान खोलने के लिए आया तो देखा की दुकान का शटर थोड़ा उठा हुआ है और कई सामान गायब है तब उसे चोरी की भनक लगी। दुकानदार ने बताया कि चोरों ने समर्सिबल मोटर सात पीस, दो फेज मोटर चार पीस, स्क्रैप तार 50 किलो, सीलिंग फैन 45 पीस जो कि ग्राहक का बनने के लिए दिया गया था। सभी चोरी गए सामान बनाकर रखा हुआ था जो ग्राहक को देना था इसी बीच चोरों ने बीती रात इन सामान पर हाथ फेर दिया। लगभग दो लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर लिए जाने की बात बताई जा रही है। हालांकि इसकी सूचना दुकानदार के द्वारा थाने को दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.