बागपत, जनवरी 11 -- बालैनी में शकुन यादव फाउंडेशन द्वारा सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बालैनी में निशुल्क जनसेवा केंद्र का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र के सेना,पुलिस और अन्य विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन के चेयरमैन अभयवीर यादव ने कहा कि फाउंडेशन लगातार सामाजिक कार्य करने में लगी हुई है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद अभयवीर यादव ने फाउंडेशन की और से बालैनी में बनाये गए निशुल्क जन सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। जनसेवा केंद में किसी भी सरकारी कार्य के फॉर्म भरने के लिए ग्रामीणो को पैसे नही देने पड़ेंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सौराज सिंह यादव और संचालन मास्टर अनिल ने किया...