कौशाम्बी, सितम्बर 19 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा शकुन ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर शकुन ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों ने उसका जोरदार स्वागत किया। जौनपुर जिले के राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ में चार दिवसीय 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर शकुन ने गोल्ड तो छात्र आकाश यादव ने अंडर-19 बालक वर्ग में रजत पदक हासिल किया। दोनो छात्रों की इस उपलब्धि के ...