कोटद्वार, मार्च 17 -- भाबर क्षेत्र के उदयरामपुर नयावाद महिला मंगल दल व आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के तत्त्वाधान में सोमवार को उदयरामपुर स्थित पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मंगल दल अध्यक्ष शकुंतला देवी को सावित्री देवी फुले स्मृति सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेविका रंजना रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि आज महिलाएं पुरुषों की हर क्षेत्र में बराबरी कर रही हैं इसलिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए। तत्पश्चात महिलाओं ने शराब के नुकसान, पर्यावरण बचाओ, पेड़ बचाओ, बेटी बचाओ व भ्रूण हत्या पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष शकुन्तला देवी को आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से 'सावित्री बाई फुले स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्...