नई दिल्ली, फरवरी 4 -- गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दे दी। यह वारदात 26 जनवरी की शाम को हुई, जब संजू उर्फ संजना अपने पति हरिशंकर के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार से लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। हालांकि, किस्मत अच्छी थी कि गोली संजू की कमर में लगी, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला था। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि संजू का पति हरिशंकर ही था। शुरुआत में हरिशंकर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसका दावा था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी के साथ अवैध संबंध है और उसे शक है कि उसी ने हमला करवाया है। लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों की जांच की, तो हरिशंक...