बेगुसराय, जुलाई 23 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रखंड क्षेत्र के मत्तनरोई गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता जनार्दन पटेल को पार्टी के ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रखंड के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया और नवमनोनित ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, जितेंद्र कुमार ललन कुमार राय, मुखिया सुबोध सिंह मुन्ना, शन्नी कुमार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, धर्मेन्द्र झा, चंद्रभूषण पोद्दार, गणेश अंबष्ट, केडी पासवान, चंद्रदेव यादव, अरूण कुमार सिंह, राजकिशोर यादव आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.