नई दिल्ली, मार्च 21 -- पंजाब पुलिस के द्वारा किसानों के धरना स्थल पर की गई कार्रवाई के बाद शंभू-अंबाला हाईवे पर एक साल के बाद यातायात बहाल हो गया है। इसके अलावा खनौरी बॉर्डर पर भी हरियाणा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि यह भी जल्दी ही खुल सकेगा। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने अपनी मांगों के लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया था और सीमा पर लगे उनके अस्थाई ढाँचों को ध्वस्त कर दिया था। शंभू और खनौरी पर किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा फिलहाल वहां पर सड़कों को साफ करवाया जा रहा है। दूसरी तरफ पंजाब सरकार की इस कार्रवाई से गुस्साए किसानों ने मोगा, तरनतारन, मुक्तसर और फरीदकोट में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की तरफ से दावा किया गया कि हिरासत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.