देवरिया, अक्टूबर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी ने सलेमपुर इकाई का पुनर्गठन किया है। इसके तहत शंभूदयाल गुप्ता को सलेमपुर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष तथा अरविंद जायसवाल को युवा उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल के निर्देश और जिलाध्यक्ष जवाहर बरनवाल एवं वशिष्ठ मुनि बरनवाल की संस्तुति तथा सलेमपुर के व्यापारियों के सर्वसम्मत से बनाया गया है। शंभूदयाल गुप्ता के व्यापारी हितों के लिए सदैव संघर्ष करने और संगठन को एकजुट रखने में सक्रिय भूमिका को देखते हुए को यह दायित्व इसलिए सौंपा गया है। वहीं युवा अध्यक्ष अरविंद जायसवाल की युवाओं को व्यापार संगठन से जोड़ने में विशेष भूमिका को देखते हुए जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों के चयन पर सलेमप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.