कटिहार, जून 29 -- कटिहार निज संवाददाता बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के 28 वें महाधिवेशन का आयोजन 26 जून से पटना के अरविंद महिला कॉलेज काजीपुर में किया गया था। महाधिवेशन में पूर्णिया विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की नवगठित कमेटी का अध्यक्ष डीएस कॉलेज के शंभू कुमार यादव को बनाया गया। डीएस कॉलेज के ही प्रकाश कुमार सिंह को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया। के बी झा कॉलेज के सुबोध कुमार मिश्रा संयुक्त सचिव और निरंजन कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष बने। अध्यक्ष बनने पर डीएस कॉलेज परिवार में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब है कि शंभू कुमार यादव डीएस कॉलेज कर्मचारी संघ के भी अध्यक्ष हैं। इकाई सचिव सुधीर रमानी, दिनेश कुमार चौधरी, डॉ ए ए औंकार, बी एल महतो, नितेश कुमार, नितीश भारद्वाज आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। साथ ही...