चंडीगढ़, मार्च 20 -- पंजाब पुलिस ने एक साल से अधिक समय से डेरा डाले किसानों को शंभू और खनौरी सीमा पर स्थित धरना स्थलों से हटा दिया है। इससे पहले पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेताओं को केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौटते समय मोहाली में हिरासत में ले लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विभिन्न किसान संगठनों ने आज एक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) कार्यालयों के बाहर आयोजित किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी जायज मांगों पर ध्यान न देने और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर सख्त कार्रवाई के खिलाफ यह कदम उठाया जा रहा है।नजदीकी सड़कों को जाम करने का आह्वान ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, किसान नेताओं जगजीत सिंह दल्लेवाल, सरवन सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.