बांका, दिसम्बर 24 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के 15 पैक्सों के अलावा व्यापार मंडल में 424 किसानों से 2940 एमटी धान की खरीदारी हुई है। बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए सहकारिता पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि शंभूगंंज प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों में 15 पैक्सों में धान की खरीदारी हो रही है। जबकि 4 जगहों पर अन्य से टैग किया गया है। जिससे किसानों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा व्यापार मंडल में भी धान की खरीदारी हो रही है। वहीं व्यापार मंडल में धान की खरीदारी कछुए गति से हो रही है। बुधवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंबुज कुमार सिंह ने बताया कि करसोप सहित विभिन्न पंचायतों के किसानों द्वारा 200 एमटी धान की खरीदारी हुई है। किसानों को 2369 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान लिया जा रहा है। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.