बांका, नवम्बर 21 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज में मजदूरों के अभाव में किसानों का धान कटनी कार्य प्रभावित हो रहा है। मजदूर नहीं मिलने से खेतों में धान फसल नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि एक पखवारे पूर्व मोंथा चक्रवाती तूफान ने धान फसल को धाराशाई कर दिया था। जिसमें धरती पर लेटा हुआ धान की कटाई सहित खेती-बाड़ी में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान अधिक मजदूरी देकर धान फसल को तैयार कराने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं रबी फसल में बिलंब न हो जाए। इसके लिए किसानों की चिंता बढ़ गई है और। प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों के सैंकड़ों से अधिक गांवों में बढ़िया धान फसल है। किसानों को उम्मीद है कि अबकी बार बंपर पैदावार यानी धान फसल की धन वर्षा होगी। किसान अपने अपने खेतों में धान की तैयारी करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अन्न दाता भग...