बांका, फरवरी 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बाजार में रोड मार्च कर बदलो बिहार महाजुटान में शामिल होने के लिए पटना चलने का निमंत्रण दिया। नेतृत्व कर रहे भाकपा माले जिला सदस्य रणवीर कुशवाहा ने 2 मार्च को पटना पहुंचने की अपील की। बताया कि बदलो बिहार महा जुटान की दस्तक से नीतीश सरकार की जड़ें हिलने लगी है। पूर्व जिला परिषद सदस्य रीता देवी ने बिहार को स्वर्णिम बिहार बनाने की बात कही। सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर , पोस्टर लिए जिंदाबाद सहित अन्य नारा बुलंद किया। कामरेड रणवीर ने नीतीश के डबल इंजन की सरकार की विफलता को गिनाया। नीतीश सरकार तानाशाही सरकार है। बताया कि अपने हक और अधिकार की आवाज उठाने वाले छात्रों , श्रमिकों एवं बेसहारों पर लाठी चार्ज करवाती है। आमलोगों पर अफसरशाही हावी है। बताया कि क...