बांका, सितम्बर 10 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज बाजार में स्थाई रूप से बस स्टैंड की सुविधा नहीं है। जिससे यात्री परेशान रहते हैं। जबकि शंभूगंज बाजार से बिहार, बंगाल, झारखंड सहित अन्य जगहों पर वाहनों का प्रतिदिन परिचालन होता है। लेकिन आज तक बस पड़ाव की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। जिससे राहगीरों के समक्ष एक नई समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या के प्रति जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक उदासीन बनी हुई है। बस स्टैंड नहीं रहने से मुख्य सड़क पर ऑटो व टोटो वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे कभी-कभी घंटों जाम की समस्या मुसीबत बन जाती है। शंभूगंंज - बांका मुख्य पथ पर वाहन खड़ा रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लेकिन इस समस्या से आज तक निजात नहीं मिल सकी है। जिससे बाजार वासियों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। शंभूगंज प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.