बांका, नवम्बर 24 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के 19 पैक्सों में धान अधिप्राप्ति का सिलसिला धिमी गति से चल रहा है। शनिवार एवं रविवार को शंभूगंंज में तीन पैक्सों में पांच किसानों से 574 क्विंटल धान खरीद की शुरुआत हो गई। जिसमें कसबा पंचायत पैक्स में दो किसानों से 276, भरतशिला में दो किसानों से 110 एवं गुलनी कुशहा में एक किसान से 188 क्विंटल धान अधिप्राप्ति हुई। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमर कुमार ने बताया कि 15 नवंबर से 28 फरवरी तक किसानों से धान खरीदी जाएगी। बताया कि सभी पैक्सों में 11 लाख रुपए की कैश क्रेडिट दिया गया है। वहीं धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित किया जाएगा। बताया कि रामचुआ सहित अन्य पैक्सों में सोमवार से धान अधिप्राप्ति शुरू हो जाएगा। वहीं अन्य पैक्सों में अब तक धान खरीद नहीं होने ...