बांका, फरवरी 13 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित चुटिया बेलारी पंचायत के खानकाह में गुरुवार से तीन दिवसीय उर्स मेला का शुभारंभ हो गया। उर्स मेला हिंदू - मुस्लिम एकता का पैगाम देता है। मेले के दौरान जात - पात का भेद-भाव मिट जाता है। मेला के प्रथम दिन आलम शरीफ हुआ। जिसमें खानकाह में लाल झंडा लहराने के साथ जनमानस में एकता का पैगाम दिया। शाम में जलसे का आयोजन हुआ। उर्स मेला में बिहार, बंगाल, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रांतों के हजारों लोगों द्वारा मजार पर मन्नतें मांगने पहुंचते हैं। सभी लोग बाबा भोला साह के साहेबजादे अलीम से सुख , शांति और समृद्धि की दुआ की कामना करते हैं। उर्स मेला के दौरान मानसिक मरीजों का भी इलाज होता है। मान्यता है कि उर्स मेला में जो भी लोग सिद्दत से शीश नवाजते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.