बांका, जनवरी 4 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज बाजार के मां भवानी किराना दुकान एक बार फिर से सुर्खियों में आया। दुकान में केक सहित अन्य सामान खरीदारी करने के विवाद में दुकानदार और ग्राहकों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी में बुधासन निवासी जिया कुमारी, रिया कुमारी, छोटी कुमारी एवं श्रवण कुमार शामिल हैं। घटना बीते शुक्रवार की शाम हुई , जब एक ही परिवार की तीन बहनें शाम को बाजार में उक्त दुकान पर केक की खरीदारी कर रही थी। सामान का अधिक दाम एवं गुणवत्ता सहित अन्य पूछताछ में दुकानदार भड़क गए और मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित ने बताया कि हम सभी लोग रिश्तेदार पकरिया गांव के सुबोध सिंह के घर आए थे। दुकानदार द्वारा सामान का अधिक दाम कहने पर पूछताछ किया। जिस पर दुकानदार मोनू कुमार भड़क गए और गाली गलौज करने लगे।...