बांका, फरवरी 23 -- शंभूगंज। प्रखंड क्षेत्र के बिरनौधा पंचायत अंतर्गत बटेश्वर नगर में निर्माणाधीन पिआऊं (पेयजल शेड) में कथित अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर एकत्र होकर संवेदक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि पिआऊं निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। नींव की मजबूती, छत की ढलाई और फर्श निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। लोगों का कहना है कि सरकार की योजना के तहत आमजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पिआऊं बनाया जा रहा है, लेकिन यदि निर्माण ही कमजोर होगा तो इसका लाभ लंबे समय तक नहीं मिल पाएगा। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि कार्य की शुरुआत से ही गुणवत्ता को लेकर आशंका थी, लेक...