बांका, मार्च 10 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में वर्षों पूर्व लाखों रुपये की लागत से निर्मित मनरेगा पार्क आज भी उपयोगिता की दृष्टि से विफल साबित हो रहा है। आम जनता के लिए इसे विकसित करने का उद्देश्य था, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह पूरी तरह से निष्क्रिय पड़ा है। क्षेत्र के लोग मॉर्निंग वॉक और मनोरंजन के लिए इस पार्क का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे वे मजबूरी में व्यस्त सड़कों पर टहलने को विवश हैं। सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा व्यस्त सड़कों पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। शंभूगंज-बांका मुख्य पथ, शंभूगंज-खेसर पथ और शंभूगंज-असरगंज मुख्य पथ जैसी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही तेज रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इसके बावजूद, लोग अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए...