बरेली, मार्च 22 -- वाल्मीकि धर्मगुरु बाबा सागरदास की 29वीं पुण्यतिथि पर कई प्रदेशों के साधु-संतों का वाल्मीकि आश्रम प्रेम नगर पर आगमन हुआ। दोपहर दो बजे से संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि पीठाधीश्वर स्वामी जगदीश दास (पंजाब) ने एक-एक कर सभी संतों का परिचय संगत से कराया। शाम पांच बजे वाल्मीकि आश्रम स्थित गुरु के दरबार में सुखमणि साहब का पाठ दिनेश सत्संगी व सुरजीत सिंह ने किया। शाम को विराट शंखनाद के साथ महाआरती शुरू हुई, जिसमें सभी संतों के साथ-साथ बरेली की संगत भी शामिल हुई। आश्रम के महंत स्वामी ब्रह्म दास ने महाआरती को संपन्न कराया। वाल्मीकि पीठाधीश्वर स्वामी प्रेम भारती ने बाबा सागर दास द्वारा समाज के प्रति उनके योगदान को बताया। कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्म शाह अतीत (भरतपुर) रतन दास (नुहू, मेवात) साध्वी संतोष दास उदासीन (बस्ती), जगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.