जमशेदपुर, मार्च 29 -- हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को डिमना चौक के ट्रांसपोर्टनगर से भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसको लेकर डिमना में शुक्रवार को प्रेस वार्ता की गई, जिसमें संरक्षक उपेंद्र कुमार सिंह मस्तान, मातृशक्ति की कविता परमार, समाजसेवी मुकेश मित्तल, यात्रा संयोजक मृत्युंजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यात्रा दोपहर तीन बजे निकलेगी, जिसमें श्रीराम दरबार, शिव परिवार, अघोरी नृत्य, रामगढ़ का डंका और भव्य डीजे मुख्य आकर्षण होंगे। हजारों महिलाएं पारंपरिक परिधान में यात्रा का नेतृत्व करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.