धनबाद, जून 30 -- झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती निवासी शंकर भुईया उर्फ़ भुचकुनिया (40) की हत्या के मुख्य आरोपी लैला भुईया की तलाश में झरिया पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। लेकिन लैला और उनके साथी का सुराग पुलिस को अभी तक नही मिल पाया है। वही झरिया पुलिस ने रविवार को भुचकुनिया के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के हवाले कर दिया। मृतक भुचकुनिया की पत्नी पुरनी देवी के शिकायत पर झरिया थाना कांड संख्या 177/25 के तहत लैला भईया व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पत्नी पूरनी देवी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार पति घर पर बैठे थे। रात करीब आठ बजे पड़ोस के लैला भुईयां अपने एक दोस्त को लेकर घर आया। दोनों ने मेरे पति को साथ ले जाने की जिद्द करने लगे। इसके बाद मेरे पति उन दोनों के साथ निकल गए। इसके बाद वे घर नहीं...