पटना, सितम्बर 26 -- लोजपा (रामविलास) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा मनोनीत किए गए। शुक्रवार को पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों और राज्य के पदाधिकारीयों की बैठक राज्य मुख्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार धानुक ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से शंकर शर्मा को प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, बैठक के पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...