उरई, जनवरी 10 -- माधौगढ़। संवाददाता ग्राम ईगुई में बने शंकर मंदिर में स्थापित शिवलिंग व नंदी की मूर्ति को देर रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह पूजा करने गए ग्रामीणों को मंदिर में शिवलिंग, नंदी न देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ ,रेढ़र एसओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शिवलिंग व नंदी की मूर्ति स्थापित कराने को लेकर मंगाकर रखवा दी है। माधोगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव ईंगुई स्थित शंकर मंदिर में स्थापित शिवलिंग व नंदी की मूर्ति को शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह पूजा करने गए ग्रामीणों को शिवलिंग व नंदी टूटे देख दंग रह गए। मूर्ति टूटने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मंदिर के आस-पास ग्रामीणों का हुजूम लग गया। मंदिर में मूर्ति की स्थापना कराने वाले हरगोविंद वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ अंबुज यादव, रेढ़र एसओ रमाशंकर कटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.