लखनऊ, अप्रैल 22 -- शंकर पुरवा द्वितीय वार्ड स्थित गायत्री पुरम कॉलोनी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आठ वर्ष का मासूम बच्चा खुले 20 फुट गहरे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) में गिर गया। हादसा अभिनव स्कूल के पास स्थित पार्क में बने एसटीपी में हुआ, जहां बच्चे रोज खेलते दिखते हैं। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को निकाला। उसको गुड़ंबा सीएचसी ले जाया गया, जहां से सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में दखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से बिहार के शिवहर जिले के हाजी टोला निवासी विजय राम परिवार के साथ पार्क के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। विजयराम का 8 वर्षीय बेटा रीतेश पार्क में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह एसटीपी की तरफ चला गया। अचानक वह एसटीपी में गिर गया। रीतेश के गिरने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.