फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 11 -- शमसाबाद। ढाईघाट के माघ मेले में रामबाग क्षेंत्र में रामकथा में आचार्य अरविंद दीक्षित ने शंकर पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। इसको सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। आचार्य ने कहा कि भगवान शिव की पूजा से व्यक्ति को शांति, भक्ति और शक्ति की प्राप्ति होती है। भगवान शंकर की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। आचार्य ने जलाभिषेक का महत्व भी समझाया। कहा कि भगवान शिव पर जल चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे।भक्ति संगीत और जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा। धूप निकलते ही घोड़े से पहुंचे साधु-संत: ढाईघाट के मेले में मौसम का मिजाज बदला तो भीड़भाड़ बढ़ गई। साधु संत भी घोड़े पर सवार होकर मेले में निकले। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी भीड़ रही। कल्पवास के क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.