संभल, नवम्बर 27 -- शहर के शंकर कॉलेज में गुरुवार को गायत्री परिवार की ओर से आध्यात्मिक व प्रेरणादायी साहित्य का बुक स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर 'मंत्र वेद' सहित कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और संस्कार निर्माण से जुड़ा साहित्य भी शामिल था। कॉलेज पहुँचे स्कूली छात्रों ने पुस्तकों को उत्सुकता से पढ़ा और अपनी पसंद की किताबें खरीदकर साहित्य के प्रति अपनी रुचि जाहिर की। आयोजक सविता गर्ग ने बताया कि इस स्टॉल का उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने की आदत विकसित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...