मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज्योति मठ बद्री आश्रम के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने दो दिन के प्रवास पर रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। शिवहर से आने के दौरान मेडिकल कॉलेज फ्लाइओवर के पास लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे सदातपुर, चांदनी चौक, बैरिया, ब्रह्मपुरा, सरैयागंज होते हुए पुरानी बाजार स्थित भीमसेरिया हाउस पहुंचे। यहां उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया व उनके परिवार की महिलाओं ने आरती कर उनका स्वागत किया। वह यहां रात्रि विश्राम करेंगे। उनकी यात्रा के तैयारी संयोजक डॉ. रंजीत नारायण तिवारी ने बताया कि शंकराचार्य सोमवार सुबह 11 बजे बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सिकंदरपुर गोशाला में गो पूजन करने पहुंचेंगे। वहीं, दोपहर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.