शामली, जनवरी 22 -- प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान करने गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद एवं उनके शिष्यों के साथ पुलिस-प्रशासन द्वारा कथित अभद्रता किए जाने से आक्रोशित शामली के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील ऊन में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आचार्य अशवनी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आचार्य अशवनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में गाय और ब्राह्मण दोनों की दुर्गति हो रही है। सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जैसे सम्मानित संत के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का तथाकथित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.