इटावा औरैया, जनवरी 26 -- आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा है कि शंकराचार्य को लेकर जो विवाद है, प्रदेश के साधु संत, महात्मा और राजनेता इस मामले का समाधान जल्द ही निकाल लेंगे। यहां एक कार्यक्रम में आए इन्द्रेश कुमार ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार की छवि न पहले खराब हुई है और न आगे कोई खराब कर पाएगा। विपक्षी दलों पर पर निशाना साधते हुए डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा कि पराजित विपक्ष धीरे धीरे अपनी भूमिका खोता जा रहा है। लगातार पराजय मिलने से विपक्ष बौखलाया हुआ है। अब स्थिति यह है कि विपक्ष के पास अच्छा करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद भी विपक्ष सरकार की छवि खराब नहीं कर पाएगा। वे यहां नारायण कालेज आफ साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.