मिर्जापुर, फरवरी 3 -- विन्ध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती ने रविवार की शाम मां विंध्यवासिनी के पावन चरणों में नतमस्तक होकर अपनी श्रद्धा अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के दरबार में विधिविधान से पूजन कर जगत कल्याण की कामना की। जगतगुरू शंकराचार्य दर्शनोपरांत तीर्थपुरोहित स्व. बच्चालाल पाठक के आवास पर पहुंचे, जहां तीर्थपुरोहित परिवार ने उनका अभिनंदन किया। विंध्य कॉरिडोर परिसर में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय ने भी पाठक के आवास पर पहुंचकर जगतगुरू शंकराचार्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पुरानी वीआईपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.