शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। प्रसाद भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पांडेय भाजपा नेताओं के संपर्क में है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जयेश प्रसाद ने कहा कि माघ मेला के दौरान शंकराचार्य के साथ हुआ व्यवहार निंदनीय था। आरोप लगाया कि आशुतोष पांडेय पूर्व में ब्राह्मण संगठन चलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर चुका है और भाजपा नेताओं के संपर्क में रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 में शामली में तैनात रहे आईपीएस अजय कुमार ने उसे विभिन्न मामलों में जेल भेजा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। प्रेस वार्ता में शहर के स्थानीय मुद्दे भी उठाए गए। जयेश प्रसाद ने आरोप लगा...