दुमका, जून 23 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के भतुड़िया बी पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव में रविवार सुबह वज्रपात की घटना में एक महिला बेहोश हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की नूनाबती देवी (पति अंकलेश्वर राय) सुबह करीब आठ बजे चापाकल के पास स्नान रही थीं। इसी दौरान अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुई। वज्रपात होने से उक्त महिला बेहोश होकर चापाकल के पास ही गिर पड़ी। परिजनों ने तुरंत स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया। करीब एक घंटे तक वह बेहोश रहीं। इसके बाद उसे निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए दुमका ले जाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.