औरंगाबाद, जनवरी 30 -- पूर्व विधान परिषद सदस्य डा. शंकर दयाल सिंह की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुग्रह स्मारक मेमोरियल कॉलेज के बगल में स्थित डा. शंकर दयाल सिंह के स्मारक पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर, गोह विधायक भीम यादव, पूर्व एमएलसी राजन सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शंकर दयाल सिंह की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि वह गेट स्कूल के प्राचार्य रहे और बिहार सरकार के द्वारा उन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया था। उन्होंने हमेशा शिक्षकों के लिए भी संघर्ष किया था। कई संघ के वह संरक्षक रहे और हमेशा समाज हित में काम किया। विधान पार्षद रहते हुए उन्होंने शिक्षा को लेकर कई बड़े सवाल उठाए थे। उनकी देखरेख में कई सरकारी स्कूलों का का...