भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। दिव्यांगों के लिए दान में मिले छह व्हीलचेयर स्टेशन अधीक्षक के बाथरूम की शोभा बढ़ा रहे हैं। पिछले चार माह से व्हीलचेयर यहां रखे हैं। नए व्हीलचेयर में गंदा पानी पड़ने से उसकी गुणवत्ता खराब हो रही है। कई व्हीलचेयर बदरंग होने के कगार पर पहुंच गया है। अभी स्टेशन पर तीन व्हीलचेयर दिव्यांगों को लाने और ले जाने में इस्तेमाल हो रहा है। यदि तीन से अधिक दिव्यांग आ जाते हैं तो कुली को व्हीलचेयर नहीं मिल पाता है। ऐसे में दिव्यांगों को बारी-बारी से ट्रेन में चढ़ाया जाता है। दूसरी छह व्हीलचेयर स्टेशन अधीक्षक के बाथरूम में हैं। स्टेशन पर कार्यरत कुली अमित कुमार महतो और गोविंद कुमार साह ने बताया कि स्टेशन मास्टर के चैंबर में व्हीलचेयर रखा हुआ रहता है। जरूरत पड़ने और दिव्यांगों के आने पर स्टेशन मास्टर के का...