कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव के दौरान लोकतंत्र के प्रति मजबूत आस्था का प्रेरक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब कोडरमा अधिवक्ता संघ के वरीय अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया गया कि अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और रांची में अपने पुत्र के यहां रहकर इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद वे विशेष रूप से रांची से तिलैया सिर्फ मतदान करने पहुंचे। तिलैया पहुंचने के बाद उन्हें घर से व्हीलचेयर के माध्यम से मतदान केंद्र तक लाया गया, जहां उन्होंने शांतिपूर्वक मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उनकी इच्छा है कि इस चुनाव में योग्य एवं ईमानदार प्रत्याशी चुनकर आएं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.